जर्जर भवनों से निकला लोहा कबाड़ी को बेचने का आरोप, वीडियो वायरल


 

जर्जर भवनों से निकला लोहा कबाड़ी को बेचने का आरोप, वीडियो वायरल

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :। नगर निगम के अतिक्रमण विभाग पर जर्जर भवनों से निकलने वाले लोहे के कथित दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जर्जर भवनों से हटाए गए लोहे को विभागीय कर्मचारी कबाड़ी के यहां बेच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा शहर में जर्जर एवं खतरनाक भवनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। कार्रवाई के दौरान भवनों से निकलने वाला लोहा एवं अन्य सामग्री जब्त कर निगम परिसर या निर्धारित स्थान पर रखी जाती है। आरोप है कि इसी सामग्री को बाद में कुछ कर्मचारियों द्वारा कबाड़ी के यहां बेचकर निजी लाभ कमाया जा रहा है। वही आप को बता दे  बाइक मे रख कर लोहा ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे अतिक्रमण कर्मी एवं रिक्शा मे लोहा रख कर लोहा ले जाते हुए कर्मी को साफ देखा जा सकता है 




वायरल वीडियो के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शहरवासियों का कहना है कि यदि जब्त सामग्री का उचित रिकॉर्ड और नीलामी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

चर्चा यह भी है कि इन दिनों नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार द्वारा विभिन्न विभागों में सख्ती बरती जा रही है, लेकिन अतिक्रमण विभाग पर ऐसे आरोप लगने के बावजूद अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई या जांच की जानकारी सामने नहीं आई है।वर्तमान समय मे अतिक्रमण प्रभारी मनेन्द्र सिंह पदस्थ है 

यदि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि होती है तो यह नगर निगम की संपत्ति और राजस्व से जुड़े गंभीर प्रश्न खड़े कर सकता है। शहरवासी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post