चकाजाम के बीच मानवीयता का परिचय दिया कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने पुलिस पिटाई में आहत नाबालिक बालक को इलाज के लिए भिजवाया अस्पताल


 चकाजाम के बीच मानवीयता का परिचय दिया कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने 

पुलिस पिटाई में आहत नाबालिक बालक को इलाज के लिए भिजवाया अस्पताल 

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :आशीष चौधरी (9977535212):एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिक बालक विक्कु यादव पिता सोनेलाल के साथ एनकेजे पुलिस द्वारा की गई कथित मारपीट के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कटनी-शहडोल नेशनल हाईवे चकाजाम कर दिया। जिसकी वजह से हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान अपने फार्म हाऊस भदौरा से वापस कटनी आ रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का की गाड़ी भी जाम में फंस गई। कक्का जैन ने अपनी गाड़ी से उतरकर जाम के संबंध में पता लगाया। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पीडि़त परिजनों से बात करते हुए पूरे मामले की जानकारी ली। कक्का जैन ने बताया कि पीडि़त पक्ष के लोग बालक को सडक़ पर लिटाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। एक तरफ प्रदर्शन चल रहा था। पीडि़त पक्ष अपनी मांगों पर अड़ा हुआ था और पुलिस के अधिकारी पीडि़त पक्ष से बात कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ बच्चे की हालत भी बिगड़ती जा रही थी। ऐसे संवेदनशील मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सर्वप्रथम बालक को डायल 112 के माध्यम से सघन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया और इसके बाद पीडि़त पक्ष और पुलिस के बीच संवाद कर मामले का निराकरण करवाने में अहम भूमिका निभाई। चका जाम के कारण 3एम्बुलेंस भी फस गई उनके लिए रास्ता खुलवाया और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो से बातचीत कर उनके अश्वसान पर चकाजाम  समाप्त हुआ और पुलिस ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया।

कक्का जैन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है की जुहला गांव मे खुले आम शराब की अवैध बिक्री की जा रही है जिसके कारण रोज विवाद उत्पन्न हो रहे है इसको भी बंद कराया जाय कड़ी कार्यवाही की जाय.


Post a Comment

Previous Post Next Post