शासन द्वारा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग एकीकृत परियोजना रीठी अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत पोषण संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
रीठी परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी कला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक तीन में पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में रंगोली से सजावट कर पोषण युक्त तत्वों से पोषण रंगोली तैयार की गई। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनाली दुबे ने महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी। कार्यकर्ता सोनाली दुबे ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित पोषक तत्व खाने चाहिए। इससे बच्चा स्वस्थ व रोगों से दूर रहेगा। इसलिए खाने में प्रतिदिन पोषक तत्व घर में जरूर खिलाएं। आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची महिलाओं व बच्चों का बजन भी किया गया, उनकी जांच की गई। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उनके बच्चों की वृद्धि, निगरानी और विकास के बारे में सुझाव दिए गए। महिलाओं को बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का बजन लेकर जांच की जाती है। बच्चों की स्थिति कमजोर और कुपोषित होने पर उन्हें एनआरसी में भर्ती करने की समझाइश दी जाती है। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा की विभिन्न गतिविधियां की गई। सहायिका वंदना बेन की मदद से दीवार लेखन कर भी लोगों को जागरूक किया गया।
Post a Comment