वूमन फॉर ट्री अभियान के तहत पार्क में होगा वृक्षारोपण
स्व. सहायता समूहों की महिलाओं एवं अधिकारियों ने पौधारोपण हेतु किया सुरम्य पार्क का भ्रमण
कटनी - भारत सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पौधारोपण कर पर्यावरण संवर्धन करने सहित स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वूमन फॉर ट्री अभियान का संचालन 5 जून से 31 अगस्त 2025 तक किया जाना है। अभियान के प्रथम चरण में 23 मई तक वृक्षारोपण हेतु उचित स्थलों का निरीक्षण किया जाकर पोर्टल में प्रविष्टि कराई जानी है।
नगर पालिक निगम कटनी द्वारा अमृत 2.0 अभियान के तहत अमृत मित्र योजना के अंतर्गत वूमन फॉर ट्री अभियान अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाओं, पीडीएमसी की टीम द्वारा निगम के अधिकारियों के साथ कटाये घाट स्थित सुरम्य पार्क एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण किया जाकर पोर्टल में प्रविष्टि की गई।
अभियान अंतर्गत नगर निगम के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एनयूएलएम के संचालित विभिन्न स्व सहायता समूह की 10 महिलाओं एवं पी.डी.एम.सी की टीम द्वारा विगत दिवस एन यू एल एम योजना प्रभारी यश खरे के साथ सुरक्षित स्थल पर वृक्षारोपण किए जाने हेतु वृक्षारोपण के संबंध में आगे की भूमिका तैयार की गई।
इस दौरान योजना प्रभारी यश खरे द्वारा स्व. सहायता समूहों की महिलाओं को वूमेन फॉर ट्री अभियान की विस्तार से जानकारी दी जाकर अभियान अंतर्गत चयनित महिलाओं को नगर के अन्य सुरक्षित स्थलों पर भी वृक्षारोपण किए जाने हेतु प्रेरित किया गया।
Post a Comment