*मध्य
प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी की बैठक 4 जून 2025 को सिविल लाइन रेस्ट हाउस कटनी मे आयोजित*
रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी की बैठक 4 जून 2025 को सिविल लाइन रेस्ट हाउस कटनी में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय कमलेश जी भाई साहब मुख्य अतिथि, राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत श्रीवास्तव जी भाई शाहब बैठक अध्यक्ष , स्वयं सेवक व नगर कार्यवाहक कटनी आदरणीय ओम प्रकाश सोनी जी भाई साहब,राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री आदरणीय जितेन्द्र सिंह जी भाई साहब,भारतीय मजदूर संघ अखिल भारतीय पदाधिकारी एवं प्रदेश मंत्री आदरणीय रजनीश जी भाई साहब की विशिष्ठ अतिथि में बैठक आहूत हुई बैठक में सर्वप्रथम अतिथि परिचय व भगवान विश्वकर्मा, मां भारती,संघ संस्थापक पूज्य ठेंगड़ी जी के छाया चित्र में माल्यार्पण उपरांत संघ गीत ,अतिथि स्वागत कर बैठक की शुरुआत हुई बैठक में अधिकारियों /कर्मचारियों की प्रदेश, व जिला स्तरीय समस्या के बारे में चर्चा उपरांत संघ की समीक्षा सक्रियता, वार्षिक,आजीवन सदस्यता,संघ की गतिविधि व जिला शाखा के निर्वाचन पर विस्तार से चर्चा हुई ,बैठक में सर्वप्रथम शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष द्वारा शिक्षक साथियों की प्रदेश व जिले की समस्याओं को प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराया,संयुक्त मोर्चा संयोजक, सरमन तिवारी जी,पटवारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष दादूराम पटेल जी, शासकीय शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष राकेश दुबे जी,राज्य कर्मचारी संघ जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा जी और अन्य पदाधिकारियों ने अपने अपने संघ व विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं से प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराया,संघ संरक्षक आदरणीय राजेंद्र मिश्रा जी,आदरणीय प्रमोद मिश्रा जी आदरणीय के.सी.सिंह ,आदरणीय बालमीक प्रसाद मिश्रा जी और जिला अध्यक्ष आदरणीय संजय अग्रवाल जी ने जिले में संघ की सक्रियता व जिले में संघ द्वारा कर्मचारी हितों में किए गए कार्यों के बारे व आभार प्रदर्शन किया गया ,जिला सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह जी ने जिले के सभी तहसीलों एवं ब्लॉक के निर्वाचन व वार्षिक सदस्यता के बारे में प्रदेश नेतृत्व को बताया ,बैठक का मंच संचालन कार्यकारी जिला अध्यक्ष आदरणीय काशी प्रसाद मिश्रा जी के द्वारा किया गया बैठक में डॉक्टर सैलेंद्र दीवान जिला क्षय अधिकारी कटनी,डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव प्रखर ,पूर्व जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ गणेश संकर गर्ग,राज्य कर्मचारी संघ कार्यकारी जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ग्रोवर,आजाद अध्यापक संघ कार्यकारी जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बघेल,राज्य कर्मचारी संघ जिला संगठन मंत्री राजू भाई,जिला सह संगठन मंत्री हमेंद्र सिंह चंदेल,जिला उपाध्यक्ष बी. डी. तिवारी,प्रताप सिंह राना,प्रशांत चनपुरिया,जिला कोषाध्यक्ष एस. के.दत्ता,सह सचिव कमलेश बर्मन,शासकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार तिवारी ,ढिमरखेड़ा तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, रीठी ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र कुमार बाजपेई,ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुमित सोनखारे ,कटनी पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेश सिनरकर जी एवं जिला ,तहसील ,ब्लॉक के संघ पदाधिकारियों व अनुसांगिक संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारियों ,सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति में बैठक सम्मान हुई l
Post a Comment