ईदुज्जुहा बकरीद पर निगम की आवश्यक व्यवस्था हेतु आयुक्त श्री दुबे ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
कंट्रोल रूम गठित कर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निराकरण कराने के दिए निर्देश
- आगामी 7 जून शनिवार को मुस्लिम समुदाय के ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व पर निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं के मद्देनजर निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा एक आदेश जारी करते हुए समुचित व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए श्री सुधीर मिश्रा, प्र. कार्यपालन यंत्री को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे हैं। आयुक्त श्री दुबे द्वारा सभी ईदगाह, मस्जिदों एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल हेतु टैंकरों से पानी की व्यवस्था एवं आवारा जानवरों पर नियंत्रण की कार्यवाही को समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
आयुक्त श्री दुबे द्वारा जारी आदेशानुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सभी मस्जिदों एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराये जाने हेतु श्री आदेश जैन-प्र. सहायक यंत्री,उपयंत्री श्रीमती मोना करेरा, एवं सुशील सोनी सुपरवाईजर को दायित्व सौंपे हैं। इसी क्रम में आवश्यक मरम्मत, गढ़डों के भराव कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराये जाने हेतु श्री अनिल जायसवाल,सुनील सिंह, प्र. सहायक यंत्री एवं उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय,श्री जे.पी. बघेल, संजय मिश्रा, शैलेन्द्र प्यासी की ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं समुचित साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग, नालियों में कीटनाशक दवा,का छिड़काव कराये जाने हेतु श्री संजय सोनी, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी,क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी को एवं पेयजल सप्लाई अथवा टैंकरों से पेयजल व्यवस्थाओं हेतु उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव का दायित्व सौंपे गए हैं। जबकि सुचारू यातायात व्यवस्थाओं हेतु अतिक्रमण दस्ता के साथ पेट्रोलिंग कर सभी अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने हेतु अतिक्रमण प्रभारी श्री मानवेंद्र सिंह को दायित्व सौंपते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सौंपी गई व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही श्री सुधीर मिश्रा, प्र. कार्यपालन यंत्री एवं श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक, राजस्व अधिकारी को नगर निगम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को नियमित रूप से निरीक्षण करते हुये अपने मार्गदर्शन में पूर्ण कराये जाने हेतु आदेशित किया है।
कंट्रोल रूम गठित
आयुक्त श्री दुबे ने बकरीद पर्व में निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को पूर्ण करें एवं प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु 7 जून को प्रातः 06 बजे से कार्य समापन तक कंट्रोल रूम गठित करते हुए श्री सागर नायक सहा राजस्व अधिकारी को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया है तथा प्राप्त शिकायतों के तत्काल निराकरण हेतु चार कर्मियों को संलग्न किया गया है।
Post a Comment