*बहोरीबंद के नए एसडीएम होंगे प्रदीप मिश्रा, राकेश चौरसिया को दी गई भावभीनी विदाई*



*बहोरीबंद के नए एसडीएम होंगे प्रदीप मिश्रा, राकेश चौरसिया को दी गई भावभीनी विदाई*

कटनी। तहसील कार्यालय बहोरीबंद में सोमवार को विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश चौरसिया को भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण पूर्व में रीवा हो चुका था, लेकिन एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के कारण वे अब तक बहोरीबंद में पदस्थ थे। उनके रिलीव होने के बाद कटनी में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ प्रदीप मिश्रा अब बहोरीबंद के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने राकेश चौरसिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी आई और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हुआ। उनके सरल एवं जनहितैषी व्यवहार को भी सभी ने याद किया।

इस अवसर पर नवागत एसडीएम प्रदीप मिश्रा का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ अभिषेक कुमार, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, बीईओ मनोज गर्ग, बीएआरसी प्रशांत मिश्रा, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य महेंद्र राय, आरआई रवि मिश्रा, रीडर विवेक त्रिपाठी, अधिवक्ता एस.एस. सेंगर सहित मुन्ना खान, अजय अहिंसा, मीना पटेल एवं तहसील कार्यालय के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय पटवारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राकेश चौरसिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा नए एसडीएम प्रदीप मिश्रा को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post