बैलेट घाट रोड पर विस्फोटक के साथ राहुल सोनी गिरफ्तार, दो जिंदा सुअर मार बम जब्त


 कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कोतवाली थाना अंतर्गत थाने  मे दर्ज हुईं FIR मे बताया गया की मै थाना कोतवाली जिला कटनी मे आरक्षक (पुलिस कर्मी )के पद पर पदस्थ हूँ दिनांक 25/06/26 को   भ्रमण दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उम्र लगभग 30 से 35 साल का लोवर टी शर्ट पहने हुए बैलेट घाट रोड परदेशी सुअर मार बंम लिए अपराध करने की नीयत से घूम रहा है सूचना पर जरिए वायरलेस सेट पर आर. 349 अभिषेक ,आर. 617 अमित सिहं आर. 579 विवेक मिश्रा को नालंदा स्कूल सिविल लाईन के पास तलब किया उपस्थित आने पर व राहगीर (तारिक खान)  को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर मुखबिर सूचना का पंचनामा तैयार किया एंव कार्यवाही मे मदद करने के लिए हमराह लेकर स्टॉफ के साथ मुखबिर के बताये स्थान बैलेट घाट रोड पर पहुँचा जहाँ एक व्यक्ति कत्थे रंग की टी शर्ट पहने दाहिने हाथ में पीले रंग का थैला लिए घूमता हुआ मिला जिसे हमराह स्टाफ  की मदद से घेरा बंदी कर पकडा जिससे उसका नाम पता पूछातो उसने अपना नाम राहुल सोनी पिता अशोक सोनी उम्र 31 साल निवासी ग्राम मझगवाँ सोनी मोहल्ला हाल बाबरी टोला मरही माता मंदिर के पास आजाद चौक कटनी का होना बताया जिसकी तलाशी के दौरान दाहिने हाथ में पीले रंग का थैला लिए मिला जिसका तलाशी पंचनामा तैयार कर थैले को खोलकर देखा तो थैले के अंदर एक सफेद रंग की पालीथीन में सफेद दागे से लिपटे दो नग देशी सुअर मार बम रखे मिला जो राहुल सोनी से देशी सुअर मार बम रखने का लायसेंस मांगा जो न होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दंडनीयपाये जाने से मौके पर समक्ष गवाहानो के आरोपी राहुल सोनी के पास से 2 नग जिंदा सुअर मार बम को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया जप्तशुदा 02 नग सुअरमार बम को सुरक्षा की द्दष्टि से पानी भरे डिब्बे के अंदर डालकर निष्क्रिय करने का प्रयास कर सुअर मार बम को निष्क्रिय करने का पंचनामा तैयार किया जप्ती करने व बम निष्क्रिय करने की विडियो ग्राफी स्वंयं के मोबाईल से ई साक्ष्य के माध्यम आर 617 अमित सिंह द्वारा कराई गई जप्त शुदा 02 नग सुअर मर बम को निष्क्रिय करने का उपरान्त शील बंद कर पंचनामा तैयार किया गया आरोपी के आपराधिक रिकार्ड होने से विधिवत गिरफ्तार कर हिरासत मे लिया गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को पृथक से की जाती है अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है 

Post a Comment

Previous Post Next Post