*मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे*
*कटनी एवं पन्ना जिला की पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 07 आरोपियों से लाखों का मशरूका बरामद*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: विगत 01 माह पूर्व थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बाबाघाट मंदिर में चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसके संबंध में बाबाघाट मंदिर के पुजारी सतीश मिश्रा पिता प्रहलाद मिश्रा नि. हनुमान मंदिर बाबाघाट गायत्री नगर कटनी के द्वारा थाना कोतवाली कटनी उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 06-07.01.2026 की दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर भगवान का मुकुट व छत्र चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर *थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 30/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* का कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी दौरान जानकारी मिली कि थाना क्षेत्रांतर्गत अन्य मंदिरों में चोरी करने का प्रयास किया गया है, परंतु चोरी की घटना घटित नहीं हुई। जबकि उसी रात में थाना रंगनाथनगर में एक पल्सर मोटर सायकल चोरी होने व थाना कुठला अंतर्गत चाका तिराहा स्थित हनुमान मंदिर में भी चोरी होने की घटना प्रकाश में आई। जिसके संबंध में *थाना रंगनाथनगर में अप.क्र. 15/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं थाना कुठला में अप.क्र. 32/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* पंजीबद्ध किया गया है। मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं जैसे संवेदनशील मामले में अनेक हिन्दु संगठनों के द्वारा भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने व मामले का शीघ्र खुलासा किए जाने मांग की गई।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए और तीनों थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाएं एक ही गिरोह के द्वारा घटित किए जाने की संभावना को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम को आरोपियों की पता तलाश कर शीघ्र मामलों का खुलासा किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
टीम के द्वारा अलग-अलग स्थानों में लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक किए गए जिसमें 05 संदिग्ध युवक दो मोटर सायकलों में घटनास्थल के आसपास देखे गए। जिसमें एक पल्सर मोटर सायकल जो थाना रंगनाथनगर क्षेत्र से चोरी गई थी उसका उपयोग किया जाना पाया गया। इसी दौरान सीमावर्ती जिला पन्ना में भी मंदिरों में चोरी होने की घटनाएं प्रकाश में आई जिसमें अपराधिकयों की कार्यप्रणाली काफी हद तक कटनी में घटित की गई घटनाओं से मिलती जुलती थी। जिसके संबंध में जिला पन्ना में संपर्क किया गया। इसके अतिरिक्त सायबर सेल द्वारा तकनीकी रूप से चोरी में प्रयोग किए गए कटर एवं मोबाईल नंबरों के बारे में अति-महत्वपूर्ण जानकारी संकलित की गई। जिसमें आरोपियों के जिला पन्ना के होने के संबंध में जानकारी लगी।
कटनी एवं पन्ना पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर मामले के 07 संदेही व्यक्तियों को पटेल ढाबा देवेन्द्र नगर से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा मंदिर में की गई चोरियों एवं अन्य चोरियों के संबंध में कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर आरोपियों द्वारा जिला कटनी एवं जिला पन्ना में अलग-अलग मंदिरों, घरों में चोरी की घटना व वाहन चोरी की घटना स्वीकार किए।
आरोपियों के द्वारा जिला कटनी में 03 एवं जिला पन्ना में 11 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिनके कब्जे से चोरी किया गया मशरुका कुल कीमती करीब 30 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण, छत्र व भगवान के गहने बरामद किए गए है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं मे प्रयुक्त 06 कटर, 04 मोटर साइकिल, 08 मोबाइल कुल कीमती करीब 4 लाख 95 हजार रूपये के जप्त किए गए है।
जिला कटनी एवं जिला पन्ना में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालो आरोपियों के नाम-
*1. हृदेश उर्फ हिरदेश लखेरा पिता श्री रामलाल लखेरा उम्र 27 साल निवासी ग्राम बंधूर थाना सलेहा जिला पन्ना (म.प्र.) (थाना कोतवाली, रंगनाथनगर एवं कुठला के मामले के आरोपी)*
*2. शैलेन्द्र चौबे पिता रामचरण चौबे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (थाना कोतवाली, रंगनाथनगर एवं कुठला के मामले के आरोपी)*
*3. वीरेन्द्र चौबे उर्फ बीरू पिता रामचरण चौबे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.) (थाना कोतवाली, रंगनाथनगर एवं कुठला के मामले के आरोपी)*
*4. धीरेन्द्र चौबे उर्फ बीरू पिता रामचरण चौबे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.) (थाना कोतवाली, रंगनाथनगर एवं कुठला के मामले के आरोपी)*
5. विष्णुकांत सोनी पिता श्री हजारीलाल सोनी उम्र 31 साल निवासी ग्राम गंज थाना सलेहा जिला पन्ना (म.प्र.)
6. कुंजीलाल चौधरी पिता मिहीलाल चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी बिरसिंहपुर थाना पवई जिला पन्ना
7. सुरेन्द्र सोनी पिता चन्द्रिका प्रसाद सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी इटांय थाना पवई जिला पन्ना (म.प्र.)

Post a Comment