भृष्टाचार की भेट चढ़ा नवीन पंचायत भवन पोसरा 20 लाख की लागत से बना अधूरा पंचायत भवन, जिम्मेदारी तय नहीं?



 

20 लाख की लागत से बना अधूरा पंचायत भवन, जिम्मेदारी तय नहीं?

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: मध्यप्रदेश में विकास योजनाओं के नाम पर खर्च हो रही सरकारी राशि के उपयोग पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कटनी जिले के कटनी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पोसरा में सामने आया है, जहां शासकीय स्कूल के सामने 20 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत नवीन पंचायत भवन आज भी अधूरा खड़ा है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020-21 में 15वें वित्त आयोग और मनरेगा मद से 10-10 लाख रुपये, कुल 20 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत पोसरा थी। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी भवन पूर्ण नहीं हो सका और आज यह निर्माण स्थल खंडहर जैसा दिखाई देता है।

निर्माण स्थल पर लगी सूचना पट्टिका में योजना का विवरण दर्ज है, लेकिन भवन का अधूरा रह जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद भवन जनहित में उपयोगी साबित नहीं हो पा रहा है और राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि उस समय पदस्थ सरपंच और सचिव के नाम भी सूचना पट्ट से मिटा दिए गए है।

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस निर्माण कार्य में हुई कथित अनियमितताओं के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है और अब तक संबंधित अधिकारियों या जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और अधूरे भवन को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post