💥 *जान से मारने की नियत से इन्द्रानगर में चाकूबाजी करने वाले आरोपी चन्द घण्टों में कुठला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल* 💥
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 16/05/2025 को कुठला पुलिस ने इन्द्रानगर में चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण - ज्ञातव्य हो कि सूचनाकर्ता उत्तम लौहार पिता सतीष लौहार उम्र 29 वर्ष सरला नगर थाना कुठला जिला कटनी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16/05/2026 की दरम्यानी रात्रि करीब 12:20 बजे वह अपने साथी विपिन पाण्डेय एवं सन्नी लोहार के साथ मोटर साइकिल से जा रहा था । इन्द्रानगर गली नम्बर 3 के पास दो तीन कुत्ते हम लोगो को काटने के लिये दौड़े तो हमने वही खड़ी सोलू से बोले की कुत्ता को सम्भालो हमको काटने के लिये दौड़ रहे है तभी सोलू कहने लगी की तुम यहाँ से क्यो निकलों कहकर माँ वहिन की गंदी गंदी गालियाँ देने लगी तभी वही पास खड़े आरोपी एवं उसके साथियों ने मारपीट की इसी दौरान एक युवक ने जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मारा किन्तु फरियादी ने बचने का प्रयास किया जिस कारण फरियादी के पुस्ट भाग पर चाकू लगा और आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई । रिपोर्ट पर चाकू से बार करने पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप आरोपीगण जितेन्द्र उर्फ जित्तू ठाकुर पिता जगदीश सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी इन्द्रानगर गली नम्बर 3 थाना कुठला, रवि सिंह ठाकुर पिता स्व0 मानसिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी शंकर टाकीज थाना कोतवाली जिला कटनी को दिनांक 16/05/2026 को पकड़कर सघन पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेज दिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी –
1. जितेन्द्र उर्फ जित्तू ठाकुर पिता जगदीश सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी इन्द्रानगर गली नम्बर 3 थाना कुठला,
2. रवि सिंह ठाकुर पिता स्व0 मानसिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी शंकर टाकीज थाना कोतवाली जिला कटनी
जप्ती – घटना में प्रयुक्त चाकू
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड - आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तु ठाकुर पिता जगदीश सिंह ठाकुर के विरुद्ध थाना कुठला में मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है एवं रवि सिंह ठाकुर के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री के 2 अपराध पंजीबद्ध है ।
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, महेन्द्र सिंह, आरक्षक मनोज सिंह एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।

Post a Comment