पैसों की जरूरत बनी चोरी की वजह, दाल मिल से चार मोटर उड़ाईं मजदूरी के दौरान देखी थी मोटर, रात में साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम; 50 हजार का माल बरामद


 

पैसों की जरूरत बनी चोरी की वजह, दाल मिल से चार मोटर उड़ाईं

मजदूरी के दौरान देखी थी मोटर, रात में साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम; 50 हजार का माल बरामद



                                                                                         

कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :माधवनगर पुलिस ने माधवनगर क्षेत्र में हुई दाल मिल में रात्री में चोरी के मामले में तहकीकात करते हुए 03 चोरो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए चोर कटनी जिले मे माधवनगर के कैम्प में रहते है तथा मजदूरी , आटो चलाने का  काम करते है और फैक्ट्री में हम्माली करते समय रैकी की नजर रखते हुए दिनांक 06.08.26 को रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए बंगला लाईन माधवनगर की पीएमडी दाल मिल से एलीवेटर की 04 मोटर चुरा ले गये।  पकड़े गए चोरों के पास से 04 एलीवेटर की मोटर कीमती  50 हजार रूपये की बरामद की गई है।  

    यह सफलता  थाना प्रभारी निरीक्षक  के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस द्वारा थाना माधवनगर अंतर्गत चोरी गयी मोटर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। 

घटना का विवरण-  प्रार्थी विजय कुमार डोडवानी निवासी माधवनगर ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.08.26 के रात करीबन 09 बजे मैं फैक्ट्री का काम खतम होने के बाद फेक्ट्री बंद करके घर चला गया था फिर दिनांक 07.08.26 के सुबह करीबन 10.00 बजे फैक्ट्री के उपर बने गोदाम में गया जहाँ उपर का शटर खुला हुआ दिखा तथा गोदाम में उपर रखी हुई पुरानी इस्तमाली एलीवेटर की मोटर नही थी जो मोटर को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया है, जिस पर माधवनगर पुलिस ने अज्ञात चोरो के विरूद्ध धारा 331(4), 305(ए)  बी.एन.एस. का मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरो की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाकर मुखबिर तंत्र को लगाया गया वरिष्ट अधिकारीगण के मार्गदर्शन में पुलिस टीम व्दारा घटना स्थल के आसपास फुटेज चेक किये गये व भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्रों के माध्यम से संदेहियों की तलाश करते बंगला लाईन, एसीसी तक पहुँच गई जहाँ पर संदेही केशव उर्फ बड्डा वंशकार पिता किशन वंशकार उम्र- 20 वर्ष निवासी बंगला लाईन थाना माधवनगर जिला कटनी , अजय वंशकार उर्फ दुर्रानी पिता भोला वंशकार उम्र- 26 वर्ष निवासी एसीसी डेहरू लाईन थाना माधवनगर जिला कटनी, रोहित उर्फ किराया वंशकार पिता राजू वंशकार उम्र- 22 वर्ष निवासी बंगला लाईन थाना माधवनगर जिला कटनी से पकड़कर पूछताछ करने पर चोरी की घटना को स्वीकार किये जिनसे पुलिस ने चोरी का मशरूका बरामद किया है तथा आरोपी साथी भीम वंशकार , सुशील वंशकार अभी फरार है। 

पैसे की जरूरत तो कर ली मोटर चोरी- 

पकड़े गये चोरो ने पूछताछ के दौरान दाल मिल माधवनगर में भीम वंशकार हम्माली के दौरान जाना फिर वहाँ पर एलीवेटर मोटर उपर गोदाम में रखा होना देखने पर भीम वंशकार व्दारा अपने साथियो केशव उर्फ बड्डा वंशकार, अजय वंशकार उर्फ दुर्रानी, रोहित उर्फ किराया वंशकार, सुशील वंशकार के साथ मिलकर रात में पीछे से घुसकर दाल मिल के गोदाम से एलीवेटर की चार मोटर चुरा लेने की बात कबूली है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post