*ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त हुई*


    

                        

*ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त हुई*

कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :    पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं एवं महिलाओ की गुमशुदगी के मामलों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दस्तयाबी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में स्लीमनाबाद पुलिस कटनी द्वारा गुमशुदा बालिका को दस्तेयाब करने मे सफलता प्राप्त की है। 

*घटना का विवरण* - दिनांक 04.08.2026 को प्रार्थी रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिसकी आस पास एवं रिश्तेदारी मे तलाश किया कहीं पर भी पता न चलने पर थाना स्लीमनाबाद कटनी मे *अप.क्र. 503/26 धारा 137(2) BNS* का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान गुमशुदा नाबालिक बालिका की तलाश संभावित स्थानों मे की गई जो विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर गुमशुदा बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया जिससे पूछताछ करने पर उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होना नही बताई दस्तेयाबी उपरांत गुमशुदा को उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया।      





खबरों के लिए सम्पर्क करे :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post