कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना रंगनाथ नगर एवं थाना एनकेजे की संयुक्त टीम के द्वारा रंगनाथ नगर क्षेत्र एवं एनकेजे क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया जिसमे गणेश प्रतिमाओं एवं भीड़भाड़ वाले स्थान पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पैदल मार्च किया गया है रंग नाथ थाना पुलिस द्वारा एक व्यापक संयुक्त सुरक्षा अभियान सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। यह अभियान आगामी गणेश उत्सव एवं मिलाद उन नबी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च और बाइक पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। प्रमुख पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया है

Post a Comment