माधव नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं उनकी टीम ने 28.710 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक बोलेरो वाहन जब्त किया गया।


कटनी - माधव नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं उनकी टीम ने 28.710 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक बोलेरो वाहन जब्त किया गया।



 *घटना का विवरण* 

दिनांक 05 दिसंबर 2024 को थाना माधव नगर पुलिस टीम ने अमकुही पहाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो (MP-21-MD-5555) देखी। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक व्यक्ति भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत पकड़ लिया। तलाशी में वाहन से 28.710 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

 *आरोपियों का विवरण*

1. संजय बरगाही (21 वर्ष), निवासी ग्राम पथरहटा, थाना बरही।

2. राजू उर्फ मंजल पारधी (19 वर्ष), निवासी ग्राम पथरहटा, थाना बरही।

3. राजनी पति मंजल (19 वर्ष), निवासी ग्राम पथरहटा, बिरहनी।

4. अंजलिया पति लावरसी (19 वर्ष), निवासी ग्राम पथरहटा, बिरहनी।

 *बरामदगी का विवरण* 

1. गांजा 28.710 किलोग्राम कीमत ₹2,80,000

2. महिंद्रा बोलेरो वाहन कीमत ₹10,00,000

3. मोबाइल फोन 03 रेडमी, वनप्लस, आईटेल

कुल बरामद संपत्ति का मूल्य: ₹13,40,000।

 *आरोपियों पर कार्यवाही* 

चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के साथ उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, राकेश पटेल, प्रधान आरक्षक शोभनाथ शर्मा, दान बहादुर, भुवनेश्वर बागरी, श्रीकांत सेन, रवि मोहन, मणि बागरी, सनोज दुबे, शैलेश गौतम, मुकेश कोल, महिला आरक्षक नेना कश्यप, विशाखा साहू, प्रशांत विश्वकर्मा और आरक्षक राघवेंद्र सिंह ने विशेष भूमिका निभाई|

Post a Comment

Previous Post Next Post