शहर मे बिना परमिट, बीमा, लइसेंस, बिना वर्दी धारण, ई रिक्शा चालको के विरुद्ध यातायात थाना पुलिस की सघन जाँच कार्यवाही
रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : यातायात थाना प्रभारी राहुल पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि जरूरत से जायदा सड़को पर दौड़ रही ई रिक्शा वाहनो के दस्तवेजों सघन जांच कार्यवाही की जा रही है जिसमे कुछ ई-रिक्शा चालको द्वारा बिना परमिट पास के मनचाहे रूप से दिन व दिन ई रिक्शा वाहन की खरीदी कर शहर की सड़को पर दौड़ाया जा रहा जिस कारण शहर मे ई रिक्शा वाहन के आलावा कोई औऱ वाहन चालना ही दुशभार हो चुका है जिस कारण शहर की सड़को मे आये दिन सड़क हादसे हो रहे है, आये दिन हो रहे सड़क हादसे को ध्यान मे रखते हुए ई रिक्शा चालको से वाहन का परमिट व चालक का लाइसेंस, वर्दी की सघन जांच की जा रही है जिन वाहन चालकों के पास ई-रिक्शा वाहन चालाने के लिए पूर्ण दस्तावेज नहीं है उनके विरुद्ध सघन कर चालानी कार्यवाही की जा रही है औऱ यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


Post a Comment