कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :अजा, अजजा के विद्यार्थियों के लिए एमपी टास्क पोर्टल में आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू, राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों की पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये एमपी टास्क पोर्टल प्रारंभ हो गया है। यह पोर्टल 31 जनवरी तक ओपन रहेगा। आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक पूजा द्विवेदी ने बताया कि जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति एवं आवास सहायता योजनान्तर्गत MPTAASC पोर्टल पर नवीन एवं नवीनीकरण के आवेदन दर्ज कर सकते है। यह पोर्टल लिंक वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 की इंट्री के लिये 31 जनवरी 2025 तक ओपन रहेगा। जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे इस सुविधा का लाभ लते हुए MPTAASC पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में अपने आवेदन दर्ज कर सकते है।

Post a Comment