न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : मैं भी बाघ और हम है बदलाव थीम पर वनपरिक्षेत्र शाहनगर में अनुभूति कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
मध्यप्रदेश इकोपर्यटन विकास बोर्ड द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को प्राकृतिक स्थल में मनोरंजन के साथ प्रकृति के विभिन्न पहलुओं को जानने समझने,सीखने तथा रोमांच का अवसर प्रदाय करने हेतु अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अनुभूति के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति अत्यंत करीब ले जाकर,उनको प्रकृति के सौंदर्य महत्व, संरक्षण,एवं संवर्धन का अनुभव कराया जाता है। जिससे प्रकृति संरक्षण में ये विशेष भूमिका निभाने का कार्य सकेंगे ,और जनसामान्य में वन, वन्यप्राणी एवम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।इसी तारतम्य में वन मंडल अधिकारी महोदय दक्षिण पन्ना श्री अनुपम शर्मा जी के मार्गदर्शन में, दिनांक 22 जनवरी 2025 को दक्षिण वन मण्डल पन्ना के शाहनगर वन परिक्षेत्र के शा. उ .माध्यमिक विद्यालय बिसानी और शासकीय हाई स्कूल टिकरिया के लगभग 125 स्कूली विद्यार्थियों को " मैं भी बाघ "और "हम है बदलाव" की थीम पर,परिक्षेत्र के जंगल में, डोंडा स्थल ताला बीट में विद्यार्थियों ने प्रकृति को करीब से देखा और जंगल की सैर की, जिससे बच्चे बहुत खुश और रोमांचित नजर आए जंगल में विद्यार्थियों ने दीमक कीट पतंगों,घास, पशु पक्षी से लेकर विभिन्न प्रकार के वृक्षो को प्रत्यक्ष देखा उनके बारे में जाना।लघु वनोपज के साथ औषधीय वृक्षों को भी उनके नाम उपयोग सहित जाना। बायोडायवर्सिटी, इकोसिस्टम, फ़ूड चैन,इत्यादि के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री जितेंद्र सिंह बुंदेला जनप्रतिनिधि,के द्वारा अनुभूति कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के महत्त्व के बारे में अपने उद्बोधन में बताया गया।
वनस्पतियों , वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण से संबंधित विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक प्रश्नों की प्रतियोगिता भी हुई और विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया l
कार्यक्रम के अंत मे वन ,वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया एवं "हम हैं बदलाव" अनुभूति थीम का गायन कराया गया।वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण,वनों के महत्त्व एवं सुरक्षा पर आधारित कविताएं भी बच्चों के साथ मिलकर बीटगार्ड आशीष पाण्डेय ने गाई,बच्चों को कविता के माध्यम से जंगलों एवं जंगली जीवों की सुरक्षा का संदेश दिया।
पूरा शिविर प्लास्टिक फ्री थीम पर रहा, जिसमें बच्चों को खाना दोना पत्तल में खिलाया गया एवं पेपर कप का इस्तेमाल किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा एवम प्लास्टिक प्रयोग को रोकने के उद्देश्य से प्लांटेबल पेन, पेपर बैग, बाघ टी-शर्ट इत्यादि प्रदाय किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र सिंह बुंदेला स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी ,ग्राम वन समिति अध्यक्ष ताला, ग्राम वन समिति अध्यक्ष बिहरिया,देवरा समिति अध्यक्ष,शाहनगर वनपरिक्षेत्र अधिकारी डॉ आनंद शिवहरे,मास्टर ट्रेनर महेंद्र रजक,एवं सम्बन्धित विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षिकाएं,एवं समस्त वन विभाग के स्टॉफ वनरक्षक ,परिक्षेत्र सहायक,समिति के विभिन्न सुरक्षा श्रमिको की सहभागिता रही।सभी के सहयोग एवं प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा।

.jpeg)

Post a Comment