इस कार्यक्रम में शा. सी एम राइज उ .माध्यमिक विद्यालय शाहनगर और शासकीय हाई स्कूल पुरैना के लगभग 125 स्कूली विद्यार्थियों को " मैं भी बाघ "और "हम है बदलाव" की थीम पर,परिक्षेत्र के जंगल में, टिकरिया बाला जी सिद्ध स्थल में विद्यार्थियों को प्रातः पक्षी दर्शन कराया ,जीव जंतुओं वनस्पतियों के बारे में मास्टर ट्रेनर श्री महेंद्र रजक और वन कर्मचारियों के द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई।प्रकृति को बच्चों ने करीब से देखा और जंगल की सैर की, जिससे बच्चे बहुत खुश और रोमांचित नजर आए। जंगल में विद्यार्थियों ने दीमक ,कीट पतंगों,घास, पशु पक्षी से लेकर विभिन्न प्रकार के वृक्षो को प्रत्यक्ष देखा उनके बारे में जाना।लघु वनोपज के साथ औषधीय वृक्षों को भी उनके नाम उपयोग सहित जाना। बायोडायवर्सिटी, इकोसिस्टम, फ़ूड चैन,इत्यादि के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। पर्यावरण ,वन, वन्यप्राणियोंं के संरक्षण एवं मिशन लाइफ के तहत जीवन शैली अपनाने हेतु जागरुक किया गया।वनस्पतियों , वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण से संबंधित विद्यार्थियों के लिए विकल्पीय प्रश्नों की प्रतियोगिता भी हुई और विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,बच्चों के द्वारा त्वरित मौखिक उत्तर देने पर पुरस्कार दिए गए।
पूरा शिविर प्लास्टिक फ्री थीम पर रहा, जिसमें बच्चों को खाना दोना पत्तल में खिलाया गया एवं पेपर कप का इस्तेमाल किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा एवम प्लास्टिक प्रयोग को रोकने के उद्देश्य से प्लांटेबल पेन, पेपर बैग, बाघ टी-शर्ट इत्यादि प्रदाय किए गए।
माननीय पवई विधायक श्री प्रहलाद लोधी जी द्वारा बच्चों के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि,जंगल से हरे पेड़ न काटें,और वन एवं वन्यप्राणियोंं का संरक्षण करें।
वनमण्डलाधिकारी दक्षिण पन्ना श्री अनुपम शर्मा जी द्वारा बच्चों को पर्यावरण एवं मिशन लाइफ की जीवन शैली से संबंधित जानकारी दी गई। बच्चों से क्विज प्रश्न पूछे एवं पुरस्कार दिए।
कार्यक्रम के अंत मे वन ,वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया एवं "हम हैं बदलाव" अनुभूति थीम का गायन कराया गया। बच्चों द्वारा पर्यावरण वृक्षारोपण पर कविता प्रस्तुत की गई।वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण,वनों के महत्त्व एवं सुरक्षा पर आधारित कविताएं भी बच्चों के साथ मिलकर गाई,बच्चों को कविता के माध्यम से जंगलों एवं जंगली जीवों की सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्ष शाहनगर श्री सुलभ उर्मलिया,सरपंच शाहनगर श्री मनोज जैन,जनपद सदस्य बनौली श्री दयाशंकर लोधी जी,श्री सोनू पाठक जी सुनवानी जन प्रतिनिधि,श्री रमेश सिंह राठौर जिला लघु वनोपज संघ पन्ना के अध्यक्ष,श्रीमती अवध रानी यादव अध्यक्ष ग्राम वन समिति टिकरिया ,श्री आनंद शिवहरे वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर, शाहनगर एवं पवई के सम्माननीय पत्रकार बंधु, सम्बन्धित विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षिकाएं,एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं वनपरीक्षेत्र शाहनगर के समस्त कर्मचारी सुरक्षा श्रमिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
*वनपरिक्षेत्र शाहनगर में इस वर्ष 2024/25 में ,अनुभूति कार्यक्रम का दूसरा शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।*


Post a Comment