प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल,समर्थन मूल्य धान खरीदी से संबंधी लंबित भुगतान अविलंब किये जाने पर 6 सूत्रीय मांगो पर नारेबाजी कर कटनी कलेक्टर व सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन जिला कटनी को सौपा गया ज्ञापन



रिपोर्टर : हेमंत सिंह 

कटनी : प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल,समर्थन मूल्य धान खरीदी से संबंधी लंबित भुगतान अविलंब किये जाने पर नारेबाजी कर कटनी कलेक्टर व सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन जिला कटनी सौपा गया ज्ञापन


 कटनी जिले के अंतर्गत समर्थन मूल्य धान खरीदी से संबंधित लंबित भुगतान के संबंध में जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम जी से लगातार संपर्क भुगतान हेतु किया जा रहा है परंतु आज दिनांक तक नीचे लिखे अनुसार भुगतान लंबित है जिसमें संस्था एवं कर्मचारियों का खुला आर्थिक दोहन है।


1. धान खरीदी वर्ष 2021-22 के दौरान 7.30 करोड़ की राशि ऑनलाईन एवं ऑफलाईन के विवाद में नान द्वारा किया जाकर एक ही राशि को ऑनलाईन एवं उसी राशि को ऑफलाईन बताया जाकर भुगतान रोका गया है।


2. धान खरीदी वर्ष 2022-23 की लोडिंग राशि का भुगतान आज दिनांक तक नही किया गया।


3. धान खरीदी वर्ष 2023-24 के हेण्डलिंग एवं लोडिंग दोनो का भुगतान नही किया गया। खरीदी प्रभारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है।


4. वर्ष 2023-24 के संस्था कमीशन 31.25 रूपये में से कुल 17 रूपये भुगतान किया गया है। शेष 14.25 रूपये भुगतान समितियों को होना शेष है। जो राशि पूरे जिले की लंब संब 5 से 8 करोड़ के बीच होती है।


5. वर्तमान वर्ष 2024-25 के दौरान खरीदी समाप्त हो चुकी है उसकी भी लोडिंग एवं हेण्डलिंग का भुगतान खरीदी प्रभारियों को लंबित है।


6. वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 का कंप्यूटर ऑपरेटरी का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नही किया गया।


उक्त छः सूत्रीय मांग का निराकरण एवं भुगतान तीन दिवस के अंदर किया जाये। अन्यथा की स्थिति में आक्रोशित एवं शोषण से पीड़ित कर्मचारी आन्दोलनात्मक कदम उठाने पर विवश होंगे जिसका संपूर्ण दायित्व डी.एम. नान का होगा।



दिनांक 13/02/2025



दिनेश द्विवेदी प्रदेश प्रभारी म.प्र. पेक्स कर्मचारी संघ भारत एवं समन्वयक प्रा. सह. नथति के कर्मचारी संघ भोपाल मो.नं. 7000070687

Post a Comment

Previous Post Next Post