रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : *कुछ दिन रुके*
यातायात प्रभारी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ मेले में जाने वाले श्रद्धांलुओं से की कुछ दिन रुकने की कर रहे है अपील...
उत्तरप्रदेश स्थित प्रयागराज संगम में आयोजित महाकुम्भ मेले में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए जनहित सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, विगत शनिवार की सुबह से ही पीरबाबा बाईपास से लेकर कटनी कुठला थाना क्षेत्र चाका बाईपास तक उत्तरप्रदेश प्रयागराज महाकुम्भ मेला में शामिल होने जा रहे श्रद्धांलुओं से कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश अनुसार कुठला चाका बाईपास से ही उमड़ रही श्रद्धांलुओं के वाहनों के लग रहे भारी जाम की स्तिथि को देखते हुए महाकुम्भ संगम तक जाने के लिए रोक लगाते हुए सभी श्रद्धांलुओं से अपील की जा रही है कि अभी कुछ दिन और रुक जाए, और वही आज दिनांक 09 फ़रवरी दिन रविवार की सुबह से ही कटनी पुलिस प्रशासन बल स्लीमनबाद धनगवां पिपरोध NH7 मार्ग के पर वाहनों रोक दिया गया है, जैसे ही मैहर सतना रीवा NH30 राष्ट्रीय राजमार्ग से वाहनों को आगे बढ़ाने की सुचना मिल रही इसी आधार पर स्लिमनाबाद धनगवां पिपरोध से एक एक कर श्रद्धांलुओं के वाहनों को छोड़ा जा रहा,जिस तरह दिन व दिन महाकुम्भ मेला के अंतिम दिन आते जा रहे है वैसे ही महाकुम्भ मेला में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश हो या महाराष्ट्र व अन्य प्रदेश जिलों से महाकुम्भ मेला में शामिल होने के लिए अपने अपने क्षेत्रो से निकल तो गए है लेकिन अब उत्तरप्रदेश प्रयागराज संगम स्नान करना इतना आसान नहीं रहा, जगह जगह श्रद्धांलुओं के वाहनों के लम्बे जाम की स्तिथि निर्मित हो रही है और वही कटनी जिले से प्रयागराज के लिए आप लोग रवाना तो होजाएंगे फिर मैहर सतना रीवा मार्ग तक पहुंचने में आप लोगो को काफी मुसीबतो का समाना करना पड सकता है और वही इस भीड़ में सड़क हादसे की भी सुचना मिल रही है जिस कारण कटनी पुलिस प्रशासन द्वारा जनहित सुरक्षा की ध्यान में रखते हुए श्रद्धांलुओं से अपील कर रही है की आप सभी श्रद्धांलुओ निवेदन करते हुए कहा गया कि अभी कुछ दिन और रुक जाए प्रयागराज की जगह अभी आप लोग और कोई धार्मिक स्थल पर चले जाये वरना अन्यथा जिस तरह प्रयागराज में श्रद्धांलुओं की उमड़ रही भीड़ में आप लोगो को कोई भी परेशानी कस्ट का सामना ना उठाना पड़े।


Post a Comment