रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी: उत्तरप्रदेश में आयोजित महाकुम्भ मेला से स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धांलुओं के सुविधा के लिए कटनी विजयराघवगढ़ विधायक पं.संजय सतेंद्र पाठक द्वारा भव्य भंडारा निशुल्क मेडिकल की सुविधा उपलब्ध....
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि कटनी विजयराघवगढ़ विधायक पं. संजय सतेंद्र पाठक द्वारा सायना इंटरनेशनल स्कूल कालेज बाईपास के पर उत्तरप्रदेश प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ मेला से स्नान करके वापस लोट रहे श्रद्धांलुओं के लिए भव्य भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे इस भंडारे के उपरांत महाकुम्भ श्रद्धांलुओं के स्वास्थ्य से सम्बंधित मेडिकल सुविधा रखी गईं और यहाँ भव्य भंडारा कार्यक्रम में प्रारम्भ दिनांक 09 फ़रवरी से लेकर लगातार 26 फ़रवरी तक यह कार्यक्रम संचलित रहेगा।
इस सेवा कार्य में प्रधान सेवक संजय सत्येंद्र पाठक उनके पुत्र
यश पाठक सहित उनके सहयोगी के रूप मे गुड्डा जैन, मनीष पाठक नगर निगम अध्यक्ष, आशीष पाठक, दीपक जैन, मनोज तिवारी,अनुज तिवारी, नीरज नगरिया, ऋषि अरोड़ा, वरुण गौतम,रिजूल भसीन, अभिषेक खरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
विभिन्न राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों ने इस व्यवस्था के लिए संजय सत्येंद्र पाठक एवं उनके पुत्र यश पाठककी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। यात्रियों की आभारपूर्ण प्रतिक्रियाएं इस सेवा कार्य को और अधिक प्रेरणादायक बना रही हैं।

Post a Comment