धूम धाम के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती..निकाली गई शोभा यात्रा..


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :धूम धाम के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती व निकाली गई संत रविदास जी शोभा यात्रा,प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर रविदास जी की सुंदर झांकी पाठक वार्ड से सैकड़ो की संख्या लोगो द्वारा निकालते रंग नाथ मंदिर पहुंची जहाँ रंगा रंग कार्यक्रम के साथ संत रविदास जी मंदिर मे पूजा अर्चना क़र भक्तो द्वारा मिष्ठान,प्रसाद वितरण किया गया, इस पावन कार्यक्रम सैकड़ो की संख्या मे लोग शामिल हुए गौरतलब है की 15वी सदी के महान समाज सुधारक संत रविदास का जन्म वाराणसी के गोवर्धन पुर के गांव मे माध पूर्णिमा के दिन हुआ था इसलिए प्रति वर्ष संत रविदास जी जयंती मनाई जाती है इस वर्ष माध पूर्णिमा 12फरवरी को रही इस लिए आज के ही दिन जिले भर मे संत रविदास जयंती मनाई जा रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post