रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :होली पर त्योहार मनाने ससुराल गए युवक का गांव के कुछ युवको से विवाद हो गया। विवाद के कारण युवकों ने मारपीट करते हुए उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई।
जानकारी अनुसार कटनी के ग्राम पोसरा 26 वर्षीय हरप्रासद यादव पिता जियालाल यादव होली पर अपनी ससुराल जिला मैहर ग्राम धडेलीपुरा गया हुआ था। जहा अवैध शराब बेचने को लेकर उसके मना करने पर कुछ गांव के युवकों ने उस पर प्राण घातक हमला कर दिया। घटना में कटनी ग्राम पोसरा निवासी हरप्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके साथ तीन अन्य युवक भी घायल हुए थे। जिन्हे शासकीय जिला अस्पताल कटनी इलाज हेतु लाया गया जहां इलाज के दौरान पोसरा निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायमी कर जांच प्रारंभ कर दी है। वही बताया जा रहा है की आरोपी को थाना आमदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Post a Comment