कटनी : भाजपा किसान मोर्चा जिलामंत्री इंद्रा मिश्रा ने सुबेदार मेडम द्वारा अपशब्दो का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुये मिशन चौक में नारेबाजी करते हुए यातायात प्रभारी को उचित कार्यवाही करने की मांग पर सौपा ज्ञापन...
ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है कि - विषयः- कटनी ट्रैफिक थाने में पदस्थ उड़के मैडम एस. आई द्वारा अभद्रता किये जाने की शिकायत पत्र पर आज
दिनांक तक कोई कार्यवाही न किये जाने के संबंध में
महोदय,
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि कोतवाली तिराहा पर दिनाँक 04/04/2025 को कटनी एस.डी.एम महोदय एवं ट्रैफिक थाना द्वारा वाहन चेकिंग, दो पहिया वाहन, ई रिक्शा चेकिंग चलाई जा रही थी जो कि सराहनीय है ई. रिक्शा से शहरवासी भी परेशान है महोदय उसी बीच हम वहां से निकले तो एक कार्यकर्ता नई गाड़ी लिए खड़ा था जिसने हमें बुलाया गाड़ी का एक कागज मोबाइल पर ऑनलाइन होना बताया गया जिसकी बात को उड़के मैडम नहीं सुन रही थी हमने सुन कर कहा तो मैडम द्वारा हमें अभद्रता पूर्वक कहा गया कोई सेलेब्रिटी हो क्या तुम, मैं महिला हूँ दो मिनट में औकात बता दूंगी कहते हुए आगे बढ़ गई उसी बीच हमारे मोर्चे के जिला अध्यक्ष वहां से निकल रहे थे जिन्हें हमने रोक कर अवगत कराया तो जब उनने मैडम से नमता पूर्वक पूंछा तो मैडम ने फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि मैं महिला हूँ मेरे उच्च अधिकारी बड़े है मैं प्रभारी होती तो 2 मिनट में ठीक कर देती इतना सुनते ही जिला अध्यक्ष जी तत्काल वापस हो गए एवं अधिकारियों को मैडम के विषय में अवगत कराकर चले गए महोदय निवेदन यह है कि भाषा शैली के कारण विभाग एवं सरकार की छवि धूमिल होती है ऐसी अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई होनी चाहिए एवं ऐसे लोगों को सार्वजनिक पब्लिक प्लेस की ड्यूटी से हटाना चाहिए महोदय से निवेदन है की उचित जांच कर कार्रवाई करने का कष्ट करें 1 उपरोक्त शिकायत श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला कटनी के समक्ष पूर्व में कई जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही न होने से व्यथित होकर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
-------------------------------
-------------------------------
यातायात प्रभारी राहुल पांडे द्वारा बताया गया भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री इंद्रा मिश्रा द्वारा ज्ञापन दिया गया है और उनका यह आरोप है कि विगत दिनों कोतवाली तिराहे के पास उपस्थित एस.डी.एम. तहसील दार, आर. टी. ओ. महोदय के दिशा निर्देश अनुसार तेज आवाज़ पटाका फोड़ने वाले वाहनो पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे जिसमे में स्वम वहा पर उपस्थित रहा उसी बीच किसी नेता की वाहन को रोका गया तभी मौके और इंद्रा मिश्रा द्वारा मेडम से जाकर बात चित करने लगे तभी उनके बीच में क्या बात चित हुई है उसकी पूर्णतः निष्पक्ष जांच कर दोनों के बायन लिया जायेगा उसके बाद उचित कार्यवाही करने का आवासन दिया गया है।



Post a Comment