दिन दोपहर कड़ी मसक्क्त करने के बाद पूरे दिन की दिहाड़ी कमा कर घर लौट रहे मजदूरो की कमाई अब वाहन चेकिंग के दौरान पूरी कमाई पुलिस प्रशासन के हवाले




कटनी: एन के जे थाना क्षेत्र अंतर्गत रपटा पेट्रोल पम्प मार्ग के पास आज दिनांक 15 अप्रेल 25 दिन मंगलवार की शाम को एन के जे थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग कार्यवाही की गईं तभी कुछ उपस्थित नागरिकों द्वारा बताया गया कि यहाँ पर शाम को 6 बजे से वाहन चेकिंग कार्यवाही लगी हुई है जिसमे बड़वारा थाना क्षेत्र की ओर से मजदूरी करके ऑटो में सवार होकर घर वापस लौट रहे ! मजदूरों से भरे वाहनो को रोका गया और वाहन चेकिंग के द्वारान कार्यवाही की जा रही लोगो द्वारा बताया गया कि पूरे दिन की कमाई इसी तरह पुलिस प्रशासन की और जा रही है जहाँ बड़े उड़द्योग पतियों की बड़े-बड़े एन के जे थाना क्षेत्र से रेत, मुरम, डस्ट, गिट्टी के हाइवे गुजरते है उन वाहनों को रोकने की वहज इन बेचारे जो पूरे दिन कड़ी मसक्क्त के बाद पूरे दिन में मात्र 250 रूपये पूरे दिन की मजदूरी कमा कर घर लौटते है और पुलिस प्रशासन की यह कार्यवाही के कारण जो पूरे दिन की कमाई है वह सब पुलिस प्रसाशन को देकर खाली जेब घर चला जाता है और बड़े उद्द्योग पतियों को के विरुद्ध कोई किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं एक फ़ोन पर उनकी गाडी छोड़ दिया करते है और बेचारे गरीब मजदूरों की कौन सुनेगा आखिर कार वह मजबूर मजदूर है जो अपने घर परिवार को पालने के खातिर अपने पूरे दिन की कमाई पुलिस प्रशासन को सोप कर शांति से घर चला जाता है यह सोच कर की कोई बात नहीं कल फ़िर कमा लेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post