08 कार्टूनो मे देशी प्लेन शराब एवं लाल मसाला शराब 400 पाव कुल 72 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 40000/- रूपये जप्त...
रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के व्दारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर श्री उमराव सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार भ्रमण कराया जा रहा था। इसी दौरान दिनांक 13.04.2025 को सउनि. रघुवीर सिंह हमराह स्टाफ के द्वारा इलाका भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति ग्राम बरछेका मे खेत में स्थित मकान में जिसका नाम खेमचंद चौधरी पिता बुद्दलाल चौधरी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बरछेका थाना बडवारा जिला कटनी (म.प्र.) के कब्जे से खाकी रंग के 08 कार्टूनो मे देशी प्लेन शराब एवं लाल मसाला शराब 400 पाव कुल 72 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 40000/- रूपये जप्त किया जाकर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34(2) आब एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपी खेमचंद चौधरी पिता बुद्धलाल चौधरी उम्र 35 साल निवासी बरछेका थाना बड़वारा जिला कटनी को दिनांक 14.04.2025 को माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया।
विशेष भूमिका सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, उनि. प्रदीप जाटव, सउनि रघुवीर सिंह, प्र.आर. 786 के.के. शुक्ला, आर. 611 दीपक सिंह, आर.661 बृजलाल प्रजापति, आर. चालक 572 शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment