जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी मार्बल सिटी कई वर्षों से समाज में निरंतर सेवा कार्य करता हुआ...
कटनी :जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी मार्बल सिटी कई वर्षों से समाज में निरंतर सेवा कार्य करता हुआ आ रहा है।आज दिनांक 25मई 2025 दिन रविवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी मार्बल सिटी द्वारा इस नवीन सत्र का प्रथम प्रोजेक्ट एक सेवा कार्य के रूप में किया गया। इस सेवा कार्य में मेंबर्स द्वारा गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए बस स्टैंड में ग्रामीण राहगीरों एवं मजदूर वर्ग खास करके वृद्धजन, महिलाएं एवं बच्चों को ors के पाउच एवं पानी की बोतल वितरित की गई। साथ ही बच्चों एवं महिलाओं को इस नौतपा की गर्मी में विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए एवं छोटे बच्चों को लेकर अनावश्यक यात्रा ना करने की सलाह दी गयी। इस अनुकरणीय कार्य में श्री अविनाश जोशी, श्री रणवीर करण, श्री दिलीप त्रिसोलिया, श्री रंगेश गोयंका एवं श्री संचित जैन जी का विशेष योगदान प्राप्त हुआ। इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था कोषाध्यक्ष श्री आशीष सरावगी जी ने की एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ आदित्य तिवारी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री प्रभांशु वैश्य जी द्वारा सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Post a Comment