*जवारा जुलूस मार्ग में बनाये जा रहे स्तंभ व बिजली खंभे को अलग किये जाने के सम्बन्ध मे माँ जालपा वार्ड निवासियों ने नगर पालिका निगम आयुक्त को सौपा ज्ञापन पत्र*

 *जवारा जुलूस मार्ग में बनाये जा रहे स्तंभ व बिजली खंभे को अलग किये जाने के सम्बन्ध मे माँ जालपा वार्ड निवासियों ने नगर पालिका निगम आयुक्त को सौपा ज्ञापन पत्र* 

रिपोर्टर : हेमंत सिंह

कटनी : कटनी शहर में स्थित मां जालपा मढ़िया के जवारा जुलूस मार्ग जो कि मढ़िया से प्रारंभ होकर सामुदायिक भवन से होते हुए कटनी नदी तक जाता है। जालपा मढ़िया के पास स्थित चौराहे में निर्मित किये जा रहे स्तंभ के कार्य को रोका जाये एवं वहां पर लगे हुए विद्युत पोल को हटाकर किसी अन्य जगह पर स्थानांतरित कर दिया जाये जिससे जुलूस मार्ग में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो क्योंकि जुलूस में कटनी शहर व आसपास के ग्रामों के श्रद्धालु जन आते है जिससे वहां पर अत्याधिक भीड़ रहती है। इसके निर्माण से वहां पर निकलने वाले जुलूस व यहां के वार्डवासियों को भी अत्याधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post