लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सौंपा 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

 लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सौंपा 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन



कटनी।

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश के सभी जिलों में 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।


कटनी जिले में संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे को सौंपा।


संघ की प्रमुख मांगों में —


भृत्य पदनाम परिवर्तित कर कार्यालय सहायक किया जाए,


ग्रेड पे 1300 के स्थान पर 1800 किया जाए,


स्थाई कर्मियों को नियमित किया जाए,


अंशकालीन कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाया जाए,


रसोइया बहनों को कम से कम ₹10,000 मानदेय प्रदान किया जाए,


पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए,


स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाए,


आकस्मिक निधि कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए,


एवं 300 दिवस अर्जित अवकाश का नगदीकरण किया जाए।



कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी अजय गौतम, मनोज श्रीवास, मनोज दहिया, हरीश बेन, अजीमुद्दीन शाह, राकेश जसूजा, धर्मेंद्र राज, नीलेश शत्रुघन, ज्ञानेंद्र कमलेश, सदानंद, रामनरेश यादव, रामावतार, तेजभान, हमीद खान, आशीष पटेल, बाबूलाल, बलराम, नकुल यादव, महेश अहीरवाल, सतीश पटेल, अमृत लाल, रत्ना ठाकुर, भागीरथ सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post