*कॉम्बिंग गश्त में कटनी पुलिस की सख्ती — कॉम्बिंग गश्त में 151 वारंटियों की गिरफ्तारी, 39 आबकारी प्रकरण दर्ज* *शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 चालकों पर कार्रवाई*


 *कॉम्बिंग गश्त में कटनी पुलिस की सख्ती — कॉम्बिंग गश्त में 151 वारंटियों की गिरफ्तारी, 39 आबकारी प्रकरण दर्ज*


*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 चालकों पर कार्रवाई*



 कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कटनी पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त अभियान में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जारी कुल 41 स्थायी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार।


कॉम्बिंग गश्त के दौरान विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी 110 अन्य वारंटियों को भी किया गया गिरफ्तार।


 06 व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे में वाहन चलाना) के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन किए गए जप्त।


 “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत अवैध शराब विक्रय करने वालों के विरुद्ध 39 प्रकरण पंजीबद्ध कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त।


 कॉम्बिंग गश्त के दौरान न्यायालय द्वारा जारी 18 जमानती वारंटों को किया गया तामिल।


 55 निगरानी बदमाशों एवं 49 गुंडा बदमाशों की जांच की गई।


 जुआ अधिनियम के तहत 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर जुआ खेलते पाए गए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई।


• मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक भोपाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत,  कटनी पुलिस ने जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर कुल 151 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 104 गुंडे, बदमाश एवं आदतन अपराधियों की भी गहन चैकिंग की गई।


*कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई अन्य कार्यवाहियां*


• धारा 170 बीएनएसएस – परिशांति भंग करने पर 07 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई।


• धारा 126, 135 बीएनएसएस – शांति कायम रखने हेतु 122 प्रकरणों में कार्रवाई।


• धारा 129 बीएनएसएस – 23 व्यक्तियों पर कार्रवाई।


*विशेष सुरक्षा उपाय एवं सतर्कता*


 प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच।

 बिना कारण देर रात घूमने वाले संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी।

यात्रियों एवं परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाने में पुलिस की सक्रिय भूमिका।

 बैंकों एवं एटीएम पर सुरक्षा बलों द्वारा औचक निरीक्षण।


कटनी पुलिस का यह अभियान अपराधियों में भय पैदा करने के साथ ही आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है। भविष्य में भी कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इस प्रकार की औचक कॉम्बिंग गश्त निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post