काली टाटा हैरियर ने मारी जोरदार टक्कर, राहगीर की मौत
मिशन चौक से मुड़वारा स्टेशन रोड पर पैदल जा रहा था राहगीर
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :थाना कोतवाली अंतर्गत दर्ज थाने मे शिकायत के अनुसार लल्लू चौधरी पिता अकाली चौधरी उम्र 55 साल निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड थाना रंगनाथ नगर की जाँच किया जाँच दौरान मृतक के भाई छेदीलाल चौधरी,मृतक के मोहल्ले के गवाह कोमल चौधरी घटना स्थल के गवाह शनि कोल एवं मजीत खान के कथन लिया जो अपने कथनो में बताये कि दिन शनिवार को दोपहर करीब 2.45 बजे मिशन चौक से मुड़वारा स्टेशन रोड पर मृतक लल्लू चौधरी पिता अकाली चौधरी उम्र 55 साल निवासी मदनमोहन चौबे वार्ड थाना रंगनाथ नगर कटनी उकडू बैठकर मिशन चौक से मुड़वारा स्टेशन तरफ पैदल जा रहा था तभी काले रंग की टाटा हैरियर क्रमांक MP21ZE1129 का चालक तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक कार चलाकर लल्लू चौधरी को एक्सीडेंट कर पीछे से टक्कर मार दिया तथा एक्सीडेंट से आई चोटो के कारण इलाज दौरान शासकीय अस्पताल कटनी में लल्लू चौधरी की मृत्यु हो गई है सम्पूर्ण जाँच पर प्रथम दृष्टया काले रंग की टाटा हैरियर क्र. MP21ZE1129 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 281,106(1) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाता है

Post a Comment