अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक आरोपी पकड़ाया
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :
स्लीमनाबाद पुलिस को गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 08-09.11.2025 को रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति तिहारी पुलिया के नीचे मोटरसाइकिल पर हाथ में एक सफेद थैला लिए संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला जो संदेह होने पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। संदेह के आधार पर विधिवत तलाशी लेना पर संदेही के हाथ में पकड़े थैले से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलो 274 ग्राम कीमती करीबन 15,000 रुपए तथा मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक MP21ZC5755 कीमती करीबन 60,000 रूपये बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में अपने नाम मनोज जायसवाल पिता कमलेश जायसवाल उम्र 35 साल नि ग्राम धनवाही थाना सलीमनाबाद का होना बताया । आरोपी के विरुद्ध 8/20 NDPS act के तहत कार्यवाही करते माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है

Post a Comment