तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक फरार
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: थाना कुठला अंतर्गत पहरुआ मंडी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पीड़ित चालक ने बताया कि वह पेशे से ड्राइविंग करता है और अपने परिवार का पालन-पोषण ई-रिक्शा चलाकर करता है। उसका ई-रिक्शा क्रमांक MP21ZG-0529 है। दिनांक 08 नवम्बर 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे वह बस स्टैंड से पहरुआ अपने घर लौट रहा था। तभी चमड़ा गोदाम के सामने मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही एक कार के चालक ने अपनी कार को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक खतरनाक तरीके से चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। मौके पर कार चालक कुछ देर रुका रहा, तब पीड़ित ने उसकी कार का नंबर MP21ZA-7136 देखा। जब चालक को टक्कर की बात पर उलहना दी गई तो उसने कहा कि “कार बनवा दूंगा,” और फिर वाहन सहित चला गया।
पीड़ित ने बताया कि कई दिनों बाद भी कार चालक ने वादा पूरा नहीं किया और न ही कोई मुआवजा दिया। आखिरकार उसने थाना कुठला पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Post a Comment