सार्वजनिक स्थान पर चल रहा था जुआ, छह जुआरी पकड़े गए कुठला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा, मौके से नगदी और ताश के पत्ते जब्त।

 सार्वजनिक स्थान पर चल रहा था जुआ, छह जुआरी पकड़े गए


कुठला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा, मौके से नगदी और ताश के पत्ते जब्त।





कटनी / कुठला:

कुठला थाना पुलिस ने साईं मंदिर के पीछे बाउंड्री के बाहर बिजली के खंभे के नीचे जुआ खेल रहे छह आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।


प्रधान आरक्षक ने बताया कि दिनांक 06 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर प्रधान आरक्षक सुनील पांडेय, अजय यादव, रामेश्वर सिंह एवं पुष्पेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।


पुलिस ने मौके से


1. शैलेन्द्र साकेत निवासी नदीपार,



2. अमित गुप्ता निवासी बल्लभ नगर,



3. विनोद अहिरवार निवासी नदीपार,



4. सुमित गुप्ता निवासी शेर चौक,



5. रामू कलार निवासी पहरुआ,



6. सौरभ प्रजापति निवासी नदीपार

को पकड़ा।




पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹2,510 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए। कार्यवाही का वीडियो साक्ष्य ऐप के माध्यम से तैयार किया गया।


आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया। सभी को नोटिस देने के बाद मौके से छोड़ा गया तथा जप्त सामग्री को मालखाने में जमा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post