*ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान अज्ञात*

 *ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान अज्ञात*




कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :मुड़वारा रेलवे स्टेशन के समीप काली मंदिर के पास बुधवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जीआरपी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना या आत्मघाती प्रयास से जुड़ा हो सकता है। युवक की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या रेल यात्रा से संबंधित टिकट नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी ने मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post