*अधिवक्ता ने कहा,फर्जी तरीके से दुष्प्रचार करने एवं जमीन संबंधी झूठे मामले में फंसाने की दी जा रही धमकी* *कटनी एस पी कार्यालय पहुंच सौपा ज्ञापन*

 *अधिवक्ता ने कहा,फर्जी तरीके से दुष्प्रचार करने एवं जमीन संबंधी झूठे मामले में फंसाने की दी जा रही धमकी*



*कटनी एस पी कार्यालय पहुंच सौपा ज्ञापन*

कटनी :अधिवक्ता सुभाष पांडे के खिलाफ दुष्प्रचार करने को लेकर बड़ी संख्या में कटनी के अधिवक्ता पुलिस अधीक्षक कटनी के पास पहुंचे और ज्ञापन सोपा है।ज्ञापन में अधिवक्ता सुभाष पांडे ने कहा कि मेरे द्वारा कोई भी भूमि फर्जी तरीके से क्रय विक्रय नहीं की गई है, जिस भूमि के बारे में कुछ लोगो द्वारा मेरे संबंध में भ्रांतियां फैलाई जा रही है तो मैं बताना चाहता हूं कि आज तक का मेरा रिकॉर्ड कहीं भी खराब नहीं है। उक्त समन्धित विषय की जानकारी पूरे शासन प्रशासन को है। उक्त मामले मे कृषक द्वारा तहसीलदार को दी गई शिकायत में मेरे नाम का कहीं भी उल्लेख नहीं है। मुझे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई की मांग की गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post