*कटनी में पुलिस कस्टडी के दौरान एक आरोपी की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया।*

 *कटनी में पुलिस कस्टडी के दौरान एक आरोपी की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया।*


 

कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :सूत्रों से मिली जानकारी महिला से मारपीट के मामले में दो दिन तक कोतवाली थाने में रखे गए आरोपी की पुलिस कस्टडी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होते देख कोतवाली पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्थानीय मिडिया ने इस खबर को जारी किया है। जिसके अनुसार पुलिस की भूमिका सवालों में है।


*पूछताछ के दौरान बिगड़ी हालत*

आरोपी की पहचान अनिल पंडित के रूप में हुई है, जिसे महिला के साथ मारपीट के आरोप में पूछताछ के लिए कोतवाली थाने लाया गया था। पुलिस कस्टडी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।


*अस्पताल में चल रहा इलाज*

आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।



*कस्टडी को लेकर उठे सवाल*

इस घटना के बाद पुलिस कस्टडी में आरोपी की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और थाने में रखे जाने की अवधि को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जांच अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।


*सीएसपी ने दी सफाई*

 एक मिडिया रिपोर्ट मे सीएसपी नेहा पच्चिया का बयान है जिसके अनुसार उन्होंने ने कहा है कि “महिला से मारपीट के मामले में एक आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पूछताछ के बाद उसे घबराहट हुई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

वहीं आरोपी को दो दिन थाने में रखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा,

“अभी ऐसी कोई बात मेरे संज्ञान में नहीं आई है।”

Post a Comment

Previous Post Next Post