*नगर निगम की सख्त कार्रवाई : बकाया किराया नहीं चुकाने पर बस स्टैंड की दो दुकानों में ताला*

 *नगर निगम की सख्त कार्रवाई : बकाया किराया नहीं चुकाने पर बस स्टैंड की दो दुकानों में ताला*




कटनी, / वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान में सख्ती बरती जा रही है। निगमायुक्त  के निर्देशानुसार राजस्व वसूली की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्व अमले को दिए गए हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम राजस्व विभाग की टीम ने निगम स्वामित्व की दुकानों पर बकाया किराया राशि जमा नहीं किए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड स्थित दो दुकानों पर तालाबंदी की।

दुकान क्रमांक 21 एवं 26 पर हुई कार्रवाई

राजस्व अधिकारी  ने बताया कि बस स्टैंड की दुकान क्रमांक 21 के संचालक  शेख मुहम्मद पर नवंबर 2024 से 33 हजार 358 रुपये का किराया बकाया था। पूर्व में दो बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद राशि जमा नहीं की गई। वहीं दुकान क्रमांक 26 के संचालक  संतोष कुमार गुप्ता पर जुलाई 2022 से 23 हजार 833 रुपये किराया बकाया होने पर तालाबंदी की गई।

उन्होंने बताया कि संबंधित दुकानदारों को जुलाई एवं सितंबर 2025 में भी नोटिस जारी कर भुगतान के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए थे, किंतु समय-सीमा में राशि जमा नहीं होने पर नियमानुसार यह कठोर कदम उठाया गया। कार्रवाई के दौरान बाजार शाखा प्रभारी विनोद सिंह चौहान,  शरद सेन एवं  प्रवीण दुबे उपस्थित रहे।

राजस्व अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निगम संपत्तियों से संबंधित किराया एवं अन्य देयकों की समय पर अदायगी अनिवार्य है। अन्य बकायेदारों को अंतिम अवसर देते हुए चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post