*भाजपा कटनी जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूत करने नई टीम गठित*

 

*भाजपा कटनी जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूत करने नई टीम गठित*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :


भारतीय जनता पार्टी ने कटनी जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।


घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर सुनील उपाध्याय, रवि खरे, रामू साहू, अंकिता तिवारी, सतीश नायक, श्रीमती सीमा जैन सोगानी एवं श्रीमती सुनीता दाहिया को दायित्व सौंपा गया है।

जिला महामंत्री के रूप में मनीषदेव मिश्रा और सुखदेव चौधरी की नियुक्ति की गई है।

जिला मंत्री पद पर संदीप दुबे, आशीष गुप्ता ‘बाबा’, श्रीमती ममता सिंह, मनीष दुबे, प्रशांत राय, वागीश आनंद, कमलेश सेन एवं राजेश पटेल को शामिल किया गया है।


वहीं जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अर्पित अग्रवाल (सीए) को सौंपी गई है, जबकि सह जिला कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती भावना सिंह को नियुक्त किया गया है।

जिला कार्यालय मंत्री पद पर अम्बरीष वर्मा तथा सह जिला कार्यालय मंत्री के रूप में यज्ञदत्त मिश्रा एवं श्रीमती रिचा गेलानी को दायित्व दिया गया है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी राहुल कोठारी, शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नवगठित टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करते हुए प्रभावी भूमिका निभाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की सामान्य प्रक्रिया के अनुरूप दायित्व परिवर्तन किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post