कटनी में पुलिस महकमे का बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले



कटनी में पुलिस महकमे का बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अहम कदम उठाया है। प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिले में पदस्थ 28 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे।

जारी सूची के अनुसार आरक्षित केंद्र, पुलिस चौकियों और विभिन्न थानों में पदस्थ प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं महिला आरक्षक को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई कर्मचारियों को कोतवाली, यातायात थाना, माधवनगर, बरही, बहोरीबंद, स्लीमनाबाद, विजयराघवगढ़, बड़वारा सहित अन्य थानों में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को पुलिस चौकियों से हटाकर आरक्षित केंद्र अथवा पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में भेजा गया है।

कहां से कहां हुआ तबादला
तबादला आदेश के तहत सूबेदार सोनम उईके को रक्षित केंद्र से थाना यातायात भेजा गया है। कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सतीश भगत को रक्षित केंद्र से चौकी झिंझरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधान आरक्षक रामनरेश शुक्ला को रंगनाथ नगर, अजीत मिश्रा को थाना कुठला, चंदा ठाकुर को थाना विजयराघवगढ़ तथा नीतीश डोंगरे को थाना बड़वारा पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में प्रधान आरक्षक अखिलेश दीक्षित को विजयराघवगढ़, अवधेश मिश्रा को बरही, धर्मेंद्र सिंह उद्दे को बड़वारा, आरक्षक प्रेम शंकर पटेल को स्लीमनाबाद तथा प्रधान आरक्षक सुनीता सिंह को कंट्रोल रूम से थाना एनकेजे भेजा गया है।

पुलिस चौकी बिलहरी से प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव को रक्षित केंद्र, आरक्षक संतोष यादव को रक्षित केंद्र से रीठी स्थानांतरित किया गया है। वहीं महिला आरक्षक आरती साहू, रजनी सिंह, राजनंदनी मरावी और नैंसी गुप्ता को थाना यातायात, नैना कश्यप व दीक्षा गर्ग को बरही, प्रियंका शुक्ला को थाना कोतवाली तथा संदीप यादव को थाना बरही भेजा गया है।

इसके अलावा आदर्श मिश्रा को उप पुलिस अधीक्षक (आजाक़) कार्यालय से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, विवेक कुमार को बरही, अनमोल सिंह एवं उपेंद्र बहादुर को कोतवाली, श्यामदास कोल को विजयराघवगढ़ और राजकुमार अहिरवार को थाना यातायात में नई पदस्थापना दी गई है।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक बदलाव जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post