जरवाही रोड पर रफ्तार का कहर: 19 वर्षीय युवक की ट्रक से कुचलकर मौत


 

जरवाही रोड पर रफ्तार का कहर: 19

 वर्षीय युवक की ट्रक से कुचलकर

 मौत

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरवाही छैघरा निवार रोड पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने घर लौट रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उसे संभलने का अवसर तक नहीं मिला।

निवार पुलिस चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा के अनुसार मृतक की पहचान राममिलन कुशवाहा (19) पिता संजय कुशवाहा, निवासी ग्राम जरवाही के रूप में हुई है। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। राममिलन रोज की तरह अपने घर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी।


हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। परिजनों के पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया।


पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post