गजेन्द्र उर्फ सूरज पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, 25 पाव लाल मसाला जब्त छोटी-छोटी कार्रवाई, बड़े नेटवर्क पर सवाल खानापूर्ति के बीच जारी नशे का कारोबार


 

गजेन्द्र उर्फ सूरज पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, 25 पाव लाल मसाला जब्त


छोटी-छोटी कार्रवाई, बड़े नेटवर्क पर सवाल

खानापूर्ति के बीच जारी नशे का कारोबार

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए जयहिंद चौक के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाल मसाला शराब की खेप बरामद की है। हालांकि, शहर में लगातार हो रही छोटी-छोटी दिखावटी कार्रवाइयों के बावजूद नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे पुलिस की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने जयहिंद चौक स्थित मां मेडिकल के पास घेराबंदी की। करीब शाम 05:30 बजे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी पहचान गजेन्द्र उर्फ सूरज पटेल (28 वर्ष), निवासी राम निवास सिंह वार्ड के रूप में हुई है।

बरामदगी: तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 25 पाव लाल मसाला शराब जब्त की गई।
कीमत: जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शाम लगभग 07:05 बजे गिरफ्तारी की कागजी औपचारिकताएं पूर्ण कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी शराब कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने की तैयारी में था। हालांकि, शहर में लगातार छोटे स्तर पर की जा रही कार्रवाई के बाद भी अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय है। जानकारों का कहना है कि जब तक सप्लायर और मुख्य सरगनाओं तक पुलिस नहीं पहुंचती, तब तक इस तरह की कार्रवाइयां महज औपचारिकता बनकर रह जाएंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post