*​साड़ी व्यापारी ने कर्मचारी के नाम पर खुलवाए फर्जी खाते, 3 करोड़ से अधिक का सट्टा उजागर* *​तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹5.52 लाख नकद बरामद; छत्तीसगढ़ के मास्टरमाइंड की तलाश*


 

*​साड़ी व्यापारी ने कर्मचारी के नाम पर खुलवाए फर्जी खाते, 3 करोड़ से अधिक का सट्टा उजागर*

*​तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹5.52 लाख नकद बरामद; छत्तीसगढ़ के मास्टरमाइंड की तलाश*

​कटनी। माधवनगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी कपड़ा व्यापारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने ही कर्मचारी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाए और उनमें करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया।


ग्राम जुहली निवासी अमित दाहिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नई बस्ती स्थित 'बॉम्बे ब्यूटीफुल साड़ी सेंटर' में काम करता है। दुकान मालिक योगेश बजाज ने कैश लेनदेन का झांसा देकर उसके नाम से एचडीएफसी, बंधन और आईडीबीआई बैंक में खाते खुलवाए और पासबुक-एटीएम अपने पास रख लिए। संदेह होने पर जब जांच हुई, तो इन खातों में 3 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपये का भारी-भरकम ट्रांजेक्शन पाया गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि आरोपी योगेश बजाज ने छत्तीसगढ़ (कांकेर) निवासी मनीष और रोहित से सट्टे की मास्टर आईडी कमीशन पर ली थी। पुलिस ने योगेश के साथ सहयोगी तरुण मोटवानी और अवधेश गुप्ता को भी धर दबोचा है।


*​नकद राशि: ₹5.52 लाख कैश*

​दस्तावेज: 3 चेकबुक, 3 एटीएम कार्ड, पासबुक और मोबाइल फोन।

​डिजिटल साक्ष्य: मोबाइल में सट्टे के हिसाब-किताब वाले चैट ग्रुप मिले हैं।

​बैंक होल्ड: पुलिस ने सट्टे में प्रयुक्त सभी बैंक खातों को फ्रीज (Hold) करवा दिया है।


थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि वे कमीशन के लालच में आकर अपने बैंक दस्तावेज, ओटीपी या पासबुक किसी को न दें। ऐसा करना मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराध में आपको भागीदार बना सकता है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

​मुख्य आरोपी: योगेश बजाज (साड़ी व्यापारी), तरुण मोटवानी और अवधेश गुप्ता।

​लेनदेन: कुल ₹3.29 करोड़ का हेरफेर।

​धाराएं: बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराएं और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post