मंदिरों के आसपास चल रहा था जुआ, कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹20,010 जब्त



*कटनी पुलिस की कार्रवाई: शेर चौक क्षेत्र में जुआरियों पर नकेल, तीन अलग-अलग फड़ से 9 गिरफ्तार*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के व्यस्ततम शेर चौक इलाके में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने ताश के पत्तों सहित कुल 20,010 रुपये की नकदी जब्त की है। हैरानी की बात है कि यह तीनों पर मंदिरों के आसपास चल रहे थे। 


पुलिस ने देर रात से लेकर तड़के तक तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की:

*1. सांई मंदिर के सामने (अपराध क्र. 174/26):*

रात लगभग 01:05 बजे पुलिस ने सांई मंदिर के पास रोड किनारे दबिश दी। यहाँ से शक्ति प्रताप सिंह (विवेकानगर), उदयनारायण (सुभाषनगर) और ऋषभ चौबे (मंगलनगर) को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके पास से 5,900 रुपये बरामद किए गए।

*2. जालपा मंदिर के पास (अपराध क्र. 175/26):*

दूसरी कार्रवाई रात 02:28 बजे जालपा मंदिर के पास की गई। यहाँ रामप्रसाद विश्वकर्मा (लखेरा), किशोर कुमार पटेल (जयहिन्द चौक) और आशीष गुप्ता (इन्द्रानगर) को गिरफ्तार किया गया। इनके फड़ से 6,910 रुपये जब्त हुए।

*3. सांई मंदिर के पीछे वाली गली (अपराध क्र. 176/26):*

तीसरी दबिश रात 00:49 बजे (दर्ज समय 03:49) मंदिर के पीछे वाली गली में दी गई। यहाँ से दीपक सेवलानी उर्फ रोशन सिंधी, शुभ जायसवाल और रितिक जैन को पकड़ा गया। इनके पास से 7,200 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई।



कुल गिरफ्तार: 09 आरोपी

कुल नकदी: 20,010 रुपये

सामग्री: 52-52 ताश के पत्तों की तीन गड्डियां

धारा: सभी आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post