459 पाव और 67 लीटर कच्ची शराब जब्त, 40 गिरफ्तार




कटनी :जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के अंतर्गत कटनी पुलिस द्वारा दिनांक 03 फरवरी 2026 को जिलेभर में एक साथ व्यापक एवं सघन कार्रवाई की गई।


इस विशेष अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा अवैध देशी एवं विदेशी शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ दबिश दी गई।


कार्रवाई के दौरान संदिग्ध ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध शराब, कच्ची मदिरा तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं सामग्री जब्त की गई।


 *अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ :*

▪️ कुल प्रकरण दर्ज : 40

▪️ गिरफ्तार आरोपी : 40

▪️ जब्त अवैध मदिरा : 459 पाव एवं 67 लीटर कच्ची शराब 

▪️ कीमत : लगभग ₹60,000


सभी प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post