स्कूल के बाथरूम में छात्र को लगा करंट, जिला अस्पताल में भर्ती


 

स्कूल के बाथरूम में छात्र को लगा करंट, जिला अस्पताल में भर्ती

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी: कटनी जिले के रिठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव स्थित शासकीय विद्यालय में सोमवार को एक छात्र को स्कूल के बाथरूम में करंट लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार विद्यालय की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्र अहम कुशवाहा बाथरूम गया था, इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बादपरिवार जनो ने तुरंत छात्र को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला शासकीय अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि छात्र की हालत अब खतरे से बाहर है।

घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल में विद्युत व्यवस्थाओं की नियमित जांच और मरम्मत जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

वही परिवार जनो के द्वारा बताया गया की घटना उपरांत स्कूल से कोई भी इलाज करवाने नही आया सूचना के बाद परिवार जनो के द्वारा छात्र को अस्पताल लाया गया है 


Post a Comment

Previous Post Next Post