अनुपस्थित रहने व लापरवाही बरतने पर टेढ़ी पटवारी निलंबित


 अनुपस्थित रहने व लापरवाही बरतने पर टेढ़ी पटवारी निलंबित


कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस –  बिना सूचना के अनुपस्थित रहने, सी एम हेल्‍पलाईन की शिकायतों के निराकरण में कोताही बरतने और जाति प्रमाणपत्र बनाने एवं राजस्‍व न्‍यायालय प्रकरणों का समय-सीमा में प्रतिवेदन और जानकारियॉ नहीं भेजने और दूरभाष पर संपर्क करने पर लगातार बंद पाये जाने पर टेढ़ी ग्राम के पटवारी शिवम सोंधिया को एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 


 पटवारी श्री सोंधिया द्वारा एस आई आर कार्य में भी रूचि नहीं ली गई। इस कार्य को करने के लिए वे उपस्थित भी नही हुए। साथ ही तहसीलदार कटनी के आदेशों के बाद भी भूमि का विधि विरूद्ध अंतरण पटवारी श्री सोंधिया द्वारा किया गया।  


          प्रकरण में श्री सोंधिया का कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए कदाचार की श्रेणी में पाया गया। इसी आधार पर उनके विरुद्ध म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत निलंबन की कार्यवाही की गई है।


          निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कटनी तहसील कार्यालय कानूनगो शाखा नियत किया गया है तथा इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता रहेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post