गस्त के दावों के बीच अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


 


गस्त के दावों के बीच अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: कटनी जिले के अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में हाल ही में घटी एक अप्रिय घटना के बाद पुलिस की गश्त व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि महिला थाना की गश्त नियमित और प्रभावी ढंग से होती, तो नाबालिग से जुड़ी घटना टाली जा सकती थी।

कुछ दिन पूर्व महिला थाना प्रभारी द्वारा गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रेस नोट तथा फोटो जारी किए गए थे, लेकिन क्षेत्र में हालात इससे अलग दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद लोगों में यह चर्चा है कि जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजाम उतने मजबूत नहीं हैं जितना दावा किया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल औपचारिक गश्त और प्रेस विज्ञप्तियों से अपराध पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। जरूरत है कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित और सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

लोगों ने प्रशासन से महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस और निरंतर कदम उठाने की मांग की है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल कायम हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post