*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार*
कटनी: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में वादे से मुकरने वाले एक युवक को महिला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
दिनांक 07.02.2026 को पीड़िता ने महिला थाना कटनी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, चक्की घाट (थाना कुठला) निवासी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने विवाह करने से साफ इंकार कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अजय निषाद (27 वर्ष) को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की गिरफ्तारी में निम्नलिखित पुलिस कर्मियों की मुख्य भूमिका रही:
निरीक्षक: वर्षा सोनकर (थाना प्रभारी, महिला थाना)
उप निरीक्षक: मानसिंह मार्को
सहायक उप निरीक्षक: सुनील वर्मा
अन्य सदस्य: प्रधान आरक्षक सुनीता सिंह, आरक्षक सोमनाथ कुर्मी और आरक्षक चालक कोमल चौध

Post a Comment